मैं प्रेगनेंसी में कब्ज के लिए क्या ले सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 16:38

गर्भावस्था में कब्ज दूर करने के उपाय

गर्भ-काल जहां एक तरफ आने वाली खुशियों का खूबसूरत एहसास लाता है, वहीं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के अनुभव और असुविधा भी ले आता है। ऐसी ही एक असुविधा है, कब्ज़। प्रायः हर गर्भवती महिला को कभी-न-कभी इस अनुभव से गुजरना ही होता है। सामान्य तौर पर गर्भावस्था के तीसरे और चौथे माह में कब्ज़ की समस्या अधिक हो जाती है।
1) गर्भावस्था में कब्ज दूर करने के उपाय
गर्भावस्था में फाइबर युक्त भोजन अवश्य करें। फल- जैसे संतरा, केला, सेब; सलाद की सब्ज़ियां जैसे - गाजर, मूली, पत्ता- गोभी, आलू; और दलिया, इन सभी खानों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो भोजन को अच्छी तरह से पचा कर मलत्याग में सहायता करता है।

गर्भवती महिला को नियमित रूप से पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए न केवल पानी बल्कि कोई भी तरल पदार्थ जैसे सब्जी/दाल का सूप, फलों का जूस, इत्यादि भी लिया जा सकता है।

गर्भावस्था में आपको सुरक्षित रहते हुए और चिकित्सक की सलाह के अनुसार हल्के-फुल्के व्यायाम भी नियमित रूप से करने चाहिए। निरंतर एक्टिव रहने से मांसपेशियाँ नरम रहतीं हैं और भोजन सरलता से पच जाता है।

गर्भ काल में हर थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाने की इच्छा हो जाती है। इस इच्छा की पूर्ति के लिए ज़रूरी है की आप थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ पौष्टिक खाती रहें।

प्रोबाओटिक्स वो लाभकारी बैक्टीरिया होते हैं जो स्वास्थय के लिए लाभकारी होते हैं। गर्भ काल में प्रोबीओटिक्स बहुत लाभकारी होते हैं। इनको अपने भोजन में शामिल करने से खाया हुआ भोजन सरलता से पच जाता है। घर का बना हुआ दही इसके लिए सर्वोत्तम आहार माना जाता है।

ताजे देसी गुलाब से घर का बना गुलकंद भी गर्भकाल में कब्ज दूर करने के लिए लिया जा सकता है। गुलाब की पत्तियों में मेटाबोलिज़्म यानि खाना पचने की प्रक्रिया को तेज करने वाले गुण होते है। इसे खाने के बाद दिन में दो बार एक चम्मच लेने से कब्ज में आराम मिल सकता है। घर में गुलकंद बनाने के लिए जो शहद का इस्तेमाल होता है उससे दिन भर ऊर्जा भी मिलती है।

तुरंत टिप्स:

किशमिश को भिगो कर उसका पानी पिएँ
सिट्रिक (खट्टे) फल ज़रूर खाएं
नारियल तेल को भोजन में शामिल करें
सेंधे नमक का प्रयोग करें

कभी कभी गर्भावस्था में कब्ज़ की तकलीफ़ ज़्यादा बढ़ जाती है। लेकिन सलाह है कि उसको दूर करने के लिए जुलाब या लेटिक्स का प्रयोग, बिना डॉक्टर की सलाह के न करें, और जितना हो सके घरेलू नुस्खों से यह तकलीफ़ दूर करने की कोशिश करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info